लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आधा घंटे तक मदद मांगती रही एक्सीडेंट में घायल महिला, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल बने मददगार

Facebook
X
WhatsApp

आगरा। केंद्रीय विधि न्याय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल की संवेदनशीलता ने दुर्घटना में घायल महिला को समय पर उपचार मिल गया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कार दुर्घटना में घायल हुई महिला मदद की राह देख रही थी। इसी दौरान वहां से केंद्रीय मंत्री का काफिला निकल रहा था। मंत्री ने तत्काल एंबुलेंस को मौके पर बुलाकर महिला को अस्पताल भिजवाया।

घटना शुक्रवार की है।केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल औरेया से आगरा आ रहे थे। इसी दौरान लखनऊ एक्सप्रेस वे पर उन्होंने देखा कि दुर्घटनाग्रस्त कार में सवार महिला घायल हालत में है। उन्होंने अपना काफिला रोक लिया। जानकारी करने पर पता चला कि महिला कानपुर की रहने वाली है। वह करीब आधा घंटे से मदद के लिए वहां से गुजरने वालों की राह देख रही थी। इस दौरान कई वाहन वहां से निकले, लेकिन कोई भी मदद के लिए नहीं रुका।

केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने तत्काल एंबुलेंस को बुलाया। उसे अस्पताल भिजवाने के बाद उसकी कार को वर्कशाप तक पहुंचाने की कहा। इस दौरान वह करीब आधा घंटे तक वहां रुके रहे। महिला की कुशलता जानने के बाद वह आगरा के लिए रवाना हुए। मंत्री ने इसे अपने फेसबुक एकाउंट पर साझा करते हुए अफसोस भी जाहिर किया कि वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों द्वारा महिला की मदद नहीं की गई।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें