सब्जी का ठेला लगाने वाले को भीड़ ने बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत

Facebook
X
WhatsApp

राजस्थान में दलित छात्र की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अभी ये मामला ठंडा भी नहीं हुआ है कि उससे पहले ही अलवर में बड़ी वारदात हो गई। अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में चोरी के शक में समाज विशेष के लोगों ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

रामबास में एक व्यक्ति अपने नित्य कर्म के लिए खेत में गया था। उसी दौरान अलवर के सदर थाना क्षेत्र से चोर एक ट्रैक्टर को चोरी करके आ रहे थे। सदर थाना पुलिस और ट्रैक्टर मालिक चोरों का पीछा कर रहे थे। चोरों ने अपने आप को पुलिस और ट्रैक्टर मालिकों से घिरा देख ट्रैक्टर को बिजली घर के पास स्थित एक खेत में छोड़ दिया और वहां से भाग गए। इतने में ही पुलिस से पहले ट्रैक्टर के मालिक खेत में पहुंच गए। 20 से 25 लोगों ने नित्य क्रिया करने गए चिरंजी को चोर समझकर बुरी तरह से पीट दिया। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, चिरंजी बुरी तरह घायल हो गया।

पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर जयपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान चिरंजी ने दम तोड़ दिया। वारदात से गुस्साए लोगों ने थाने का घेराव कर दिया और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई।
कार्यवाहक थानाधिकारी उप सहायक निरीक्षक श्याम लाल मीणा ने बताया कि ट्रैक्टर मालिकों की पिटाई से चिरंजी बुरी तरह से घायल हो गया और उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें