फिरोजाबाद: कोचिंग जा रहे छात्र को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत के बाद परिवार में मचा कोहराम

Facebook
X
WhatsApp

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे में छात्र की मौत हो गई। बताया गया है कि छात्र सुबह पांच बजे कोचिंग जा रहा था। लभौआ के पास उसे किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र की शिनाख्त कर ली, इसके बाद परिवारीजनों को सूचना दी गई।
जसराना के गांव कटेना हर्षा निवासी अभिषेक 20 पुत्र ज्ञान सिंह जाटव मंगलवार सुबह 5 बजे घर से कोचिंग के लिए शिकोहाबाद जा रहा था। बताया गया कि लभौआ के समीप पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही परिवारें कोहराम मच गया।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया की मृतक दो भाइयों में छोटा था। बीएससी करने के बाद एसएससी की कोचिंग कर रहा था। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवारीजन स्तब्ध रह गए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें