Lucknow Delhi Highway पर पुल की रेलिंग तोड़कर रेलवे ट्रैक पर गिरा ट्रक, रेल यातायात बाधित

Facebook
X
WhatsApp

लखनऊ दिल्ली हाईवे पर रामपुर में एक ट्रक कोसी नदी पर बने पुल की रेलिंग तोड़कर रेलवे ट्रैक पर जा गिरा। जैसे ही ट्रक रेलवे ट्रैक पर गिरा वैसे ही वहांं पर चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन भी आ गई। लेकिन ट्रेन के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक लिया।

ट्रेन चंडीगढ़ जा रही थी। हादसे में ट्रक चालक व दो हेल्पर घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे कर्मी मौके पर पहुंच गए। ट्रक को क्रेन के जरिए रेलवे ट्रैक से हटवा दिया गया है। यह हादसा मंगलवार सुबह करीब चार बजे हुआ। ट्रक लखनऊ दिल्ली रेल मार्ग की अपलाइन पर गिरा। उसके गिरते ही चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन भी आ गई। ट्रेन के चालक ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए।
इस पर ट्रेन ट्रक के पास जाकर रुक गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। ट्रक के रेलवे ट्रैक पर गिरने की वजह से रेल यातायात भी बाधित हो गया। मोके पर पहुंचे अमले ने घायलों को जिला अस्पताल रवाना किया। वहीं क्रेन मंगवाकर रेलवे ट्रैक पर गिरे ट्रक और उसमें लदे दूध के क्रेट हटवाए। इस तरह करीब दो घंटे में रेल ट्रैक साफ कराया गया। ट्रैक को चेक किया जा रहा है।
रामपुर के पास हुई दुर्घटना के कारण पांच ट्रेनों को बदले मार्ग बरेली-चन्दौसी-मुरादाबाद चलाया गया। जिसमें चंडीगढ़ पाटलीपुत्र एक्सप्रेस, फिरोजपुर-धनबाद किसान एक्सप्रेस, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल, अमृसर-जननगर जनायक एक्सप्रेस, अमृतसर से सहरसा जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस को चलाया गया।

डाउन लाइन पर सुबह 6.35 बजे ट्रेन संचालन शुरू किया गया। डाउन लाइन होकर पहली ट्रेन प्रयाग से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस को चलाया गया। जबकि अप लाइन से सुबह 10.25 बजे देहरादून-काठगोदाम नैनी जनशाब्दी को चलाया गया। अभी घटना स्थल से ट्रेनों को धीमी गति से निकाला जा रहा है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें