आम आदमी पर महंगाई की मार, अमूल और मदर डेयरी के बाद अब पराग दूध के भी बढ़ गए दाम

Facebook
X
WhatsApp

लखनऊ: उत्पादन लागत में बढ़ोत्तरी का हवाला देते हुए प्रमुख डेयरी कंपनियों अमूल और मदर डेयरी के बाद पराग ने भी दाम बढ़ा दिया है। पराग दूध अब 2 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। पराग गोल्ड 59 की जगह 61 रुपये, पराग टोंड 49 की जगह 51 रुपये में मिलेगा। नई दरें 20 अगस्त की शाम से लागू हो जाएंगी।

पराग डेयरी कंपनी प्रबंधन की तरफ से प्राप्त जानकारी के अनुसार डीजल, बिजली, मजदूरी की बढ़ी हुई दर का असर प्रोसेसिंग पर पड़ रहा था। इस वजह से दुग्ध संघ को काफी समय से घाटा हो रहा था। दावा यह भी किया गया कि दो रुपये प्रति लीटर दाम बढ़ने के बाद भी प्रति लीटर एक रुपये का घाटा ही है। लेकिन कीमत को प्राइवेट कंपनियों से अधिक नहीं करने की मजबूरी के चलते रेट में इजाफा नहीं किया गया है। गौरतलब है कि अमूल और मदर डेयरी की तरफ से दूध की कीमत में दो रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है।
नागपुर से ताल्लुक, संघ के करीब, दोनों मराठी ब्राह्मण… पर गडकरी की जगह फडणवीस ही क्यों?

अमूल और मदर डेयरी के सभी तरह के मिल्‍क ब्रैंड्स की कीमतें बढ़ी हैं। गोल्‍ड, टोंड, डबल टोंड, फुल क्रीम से लेकर काऊ मिल्‍क के रेट भी बढ़ा दिए गए हैं। अमूल ने एक बयान में कहा कि ‘दूध के ऑपरेशन और प्रोडक्‍शन की ओवरऑल कास्‍ट बढ़ने के चलते दाम बढ़ाए जा रहे हैं।’ कंपनी के मुताबिक, केवल पशु चारे की लागत में ही पिछले साल के मुकाबले 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

वहीं मदर डेयरी के दाम भी बढ़ गए हैं। कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, पिछले पांच महीनों में इनपुट कॉस्ट काफी बढ़ा है। यानी कंपनी जिन जगहों से कच्चा दूध लेती है, उसके दाम में करीब 10-11 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। कच्चे दूध के दामों में बढ़ोतरी की वजह है पशुओं को दिए जाने वाले चारे की लागत में बढ़ोतरी। जिसकी वजह से कच्चे दूध के दाम भी बढ़ गए हैं।
कच्चा दूध महंगा होने के चलते यह मजबूरी थी कि पैकेज्ड दूध के दाम में भी बढ़ोतरी की जाए। इसलिए अलग-अलग किस्म के पैकेज्ड दूध के दामों में कंपनी ने 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। आधे लीटर के दूध के दाम में एक रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें