शोएब अख्तर बैशाखी के सहारे चलने पर मजबूर, अस्पताल से लौटे घर

Facebook
X
WhatsApp

नई दिल्ली। पाकिस्तान की पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर इस वक्त बेहद तकलीफ से गुजर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने हॉस्पिटल से अपना एक वीडियो शेयर किया था। सर्जरी के बाद उनकी हालत बहुत ही बुरी थी और चाहने वालों से दुआ करने को कहा था। अब शोएब ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है, इसमें वह बैखाखी के सहारे खड़े नजर आ रहे है।

कभी दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में शुमार पाकिस्तान के शोएब अख्तर इन दिनों अपने पैरों पर खड़े होने के लिए भी सराहा लेने को मजबूर हैं। इस दिग्गज ने कुछ दिन पहले ही अपने घुटने की सर्जरी कराई है। बेहद मुश्किल और तकलीफ देने वाली सर्जरी के बाद उन्होंने अपना हाल तमाम चाहने वालों के साथ शेयर किया था। अब हॉस्पिटल से छुट्टी पाकर घर लौटने की तस्वीर साझा की है।

अख्तर ने अपने दो दोस्तों के साथ गुरुवार को एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में वह बैखाखी के सहारे खड़े नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, अब घर वापस लौटने की वक्त हो चुका है। मेरे भाई कमिल और असद को बहुत बहुत शुक्रिया, इन दोनों ने मेरा बहुत ज्यादा ख्याल रखा। मेलबर्न में मेरी यह यात्रा बहुत ही यादगार रही, हम यकीनन बहुत जल्दी फिर से मिलेंगे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें