हमीरपुर में लड़की को निर्वस्त्र कर पीटा तो बोले ओपी राजभर- UP बड़ा प्रदेश; ऐसी घटनाएं होती रहती हैं

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेमी के सामने ही एक लड़की को निर्वस्त्र कर कुछ लोगों ने जमकर पीटा और उसके साथ दरिंदगी की. लड़की को निर्वस्त्र कर पीटने और उससे छेड़खानी करने के मामले पर सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने राज्य सरकार का बचाव करते हुए विवादास्पद बयान दिया है. लड़की के साथ दरिंदगी पर ओपी राजभर ने कहा कि ऐसी घटनाएं होती रहती हैं, क्योंकि राज्य में इतनी पुलिस नहीं है कि हर घर जाकर पहरा दे।

दरअसल, हमीरपुर में लड़की के साथ दरिंदगी मामले में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि यूपी में 25 करोड़ की आबादी है. उत्तर प्रदेश बड़ा प्रदेश है और यहां इतनी पुलिस नहीं है कि घर-घर पहरा दे. ऐसी घटनाएं होती रहती हैं. उन्होंने आगे कहा कि कानून अपना काम करता है, सरकार अपना काम करती है. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि यूपी में कोई जंगलराज नहीं है और मायावती का बयान कहीं से उचित नहीं है, क्योंकि उनकी सरकार में भी ऐसी घटनाएं होती थीं।

गौरतलब है कि हमीरपुर जिले के सिटी फॉरेस्ट के पास जंगल में एक युवती के साथ दरिंदगी का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें 6 आरोपियों ने लड़की और उसके प्रेमी के साथ मारपीट की है. इन छह युवकों ने लड़की को निर्वस्त्र कर वीडियो भी बनाया. ये आरोपी लड़की को न केवल मार रहे थे, बल्कि न्यूड कर उसकी इज्जत से खेल रहे थे. घटना बुधवार की है, जब यह प्रेमी जोड़ा समय बिता रहा था. फिलहाल, पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आरोपी लड़की को गालियां देता दिख रहे हैं और बेल्ट व डंडों से मारपीट कर प्रेमी जोड़े से पैसे की मांग कर रहे हैं. पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो मामले में तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने आगे कहा कि वीडियो में आरोपी युवती से निर्वस्त्र कर छेड़खानी करते दिख रहे हैं, मगर यह सामूहिक दुष्कर्म जैसी घटना नहीं है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें