बदायूं: वर्दी देखते ही भड़का युवक, दारोगा को गिरा-गिराकर मारा, देखें वायरल VIDEO

Facebook
X
WhatsApp

यूपी के बदायूं जनपद में इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक सिरफिरा युवक दारोगा को गिरा-गिरा कर मारता दिखाई दे रहा है. मिल रही जानकारी के मुताबिक मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के लाबेला चौक का है. बताया जा रहा है कि हमला करने वाला सिरफिरा युवक इससे पहले भी कई पुलिसकर्मियों पर हमला कर चुका है. इससे पहले जिला अस्पताल में भी एक होमगार्ड पर भी युवक ने हमला कर दिया था. दरअसल, सिरफिरा युवक वर्दी देखते ही हमलावर हो जाता है. फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के लाबेला चौक के ब्राह्मण धर्मशाला की ओर जाने वाले रास्ते पर अवधेश पाराशर नाम के दारोगा पर एक सिरफिरे युवक ने हमला कर दिया. दारोगा ब्राह्मण धर्मशाला से बाहर आ रहे थे, तभी उसी समय युवक ने देखा कि दारोगा जी वर्दी में है. फिर क्या था युवक दरोगा जी पर टूट पड़ा. आरोपी ने दारोगा की वर्दी तक खीचकर फाड़ डाली. वहीं दारोगा की पिटाई होता देख आसपास काफी भीड़ जमा हो गई. कुछ लोग बचाने का प्रयास भी करते रहे मगर सिरफिरा नहीं माना।
बताया जा रहा है कि यह सिरफिरा युवक जिला अस्पताल में एक होमगार्ड पर भी हमला कर चुका है. यह वर्दी में पुलिस वालों को देखकर हमला कर बैठता है. घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने दारोगा की पिटाई करने वाले युवक को पकड़ लिया है. बताया जा रहा है कि घटना 20 अगस्त की शाम का है. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें