भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा और पूर्व विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा के खिलाफ मानहानि का केस दायर करेंगी टीआरएस एमएलसी कविता

Facebook
X
WhatsApp

हैदराबाद। तेलंगाना राष्ट्र समिति की विधान परिषद सदस्य के. कविता दिल्ली के भाजपा नेताओं के खिलाफ मानहानि का केस दायर करेंगी। इन नेताओं में भाजपा के सांसद प्रवेश वर्मा और पूर्व विधायक मनजिंदर सिंह शामिल हैं।
इतना ही नहीं, कविता आरोप लगाने वाले नेताओं के खिलाफ निषेधाज्ञा आदेश की मांग के लिए अदालत का दरवाजा भी खटखटाएंगी।

‘भाजपा मेरे परिवार की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है’
टीआरएस एमएलसी के. कविता ने कहा, ‘मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि भाजपा द्वारा मुझ पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। दिल्ली शराब नीति की चल रही जांच से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा मेरे परिवार की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है।’

कविता ने कहा, ‘उनके (केंद्र) हाथ में सभी जांच एजेंसी है वो जो चाहेंगे करेंगे। हमने तेलंगाना के लिए लड़ाई लड़ी है, हम पीछे नहीं हटने वाले हैं।’

भाजपा ने कविता पर लगाया गंभीर आरोप
बता दें, दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के खिलाफ भाजपा नई शराब नीति को लेकर लगातार हमलावर है। उसने उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर 150 करोड़ रुपये रिश्वत के तौर पर लेने का आरोप लगाया है। भाजपा ने यह भी आरोप लगाया कि शराब माफियाओं और सरकार के बीच तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) की बेटी और टीआरएस एमएलसी के. कविता ने बिचौलियों के रूप में काम किया।

‘शराब माफियाओं से सिसोदिया की कविता ने कराई मुलाकात’
भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि ओबेराय होटल में शराब माफियाओं, मंत्रियों और अधिकारियों के बीच आबकारी नीति को लेकर कई बैठकें हुई हैं। इसमें के. कविता ने बिचौलिए की भूमिका निभाई है। वे ही शराब माफियाओं को सिसोदिया से मिलवाने लेकर आई थीं। इन्हीं आरोपों पर अब कविता ने भाजपा नेताओं के खिलाफ मानहानि का केस दायर करने का फैसला किया है।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पहले ही सिसोदिया और हैदराबाद के अरुण रामचंद्रन पिल्लई सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन पर राष्ट्रीय राजधानी के लिए नई शराब नीति को क्रियान्वित करने में वित्तीय अनियमितताओं में लिप्त होने का आरोप लगाया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें