सीआईए की राष्ट्रीय महिला आयोग के मुख्यालय में हुई बैठक

Facebook
X
WhatsApp

अपराध जांच एजेंसी (सीआईए) की आज राष्ट्रीय महिला आयोग के मुख्यालय में बैठक संपन्न हुई। बैठक में सीआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, राष्ट्रीय मुख्य सचिव मनोज सिंह व निदेशक महेन्द्र कुमार ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा से महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों को लेकर बातें की। सीआईए के अधिकारियों को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों को लेकर सीआईए को पूरा सहयोग दिया जाएगा। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा के शीतल स्वभाव से सीआईए के अधिकारी काफी प्रभावित हुए। सीआईए के अधिकारियों ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें