मकान की नीव खोदते समय दीवार गिरने से तीन मजदूर दबे,एक की हालत गंभीर

Facebook
X
WhatsApp

बालैनी। मुकारी गांव में एक मकान की नींव खोद रहे मजदूरों के ऊपर दीवार गिर गई। दीवार के मलबे के नीचे दबने से तीनों मजदूर घायल हो गए।
मुकारी गांव के रहने वाले तीन भाई रोजुदीन, नफीस और साहिल चिनाई मिस्त्री का काम करते हैं। जो सोमवार शाम गांव के सुबोध त्यागी के मकान की नींव खोद रहे थे। बताया कि खोदाई के दौरान बराबर वाले मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। तीनों भाई मलबे के नीचे दब गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर मलबा हटाया और तीनों को बाहर निकाला। जिन्हें बालैनी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रोजुदीन व नफीश की हालत में सुधार है, जबकि साहिल की हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया गया। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें