‘तेरे नाम’ पर यहां VIDEO बनाना सलमान खान के डुप्लीकेट आजम को पड़ा महंगा

Facebook
X
WhatsApp

लखनऊ: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के डुप्लीकेट के रूप में फेमस हो चुके लखनऊ के आजम अंसारी मुसीबत में फंस गया है. लखनऊ के रेलवे ट्रैक पर वीडियो बनाना आजम अंसारी को काफी महंगा पड़ गया और इसकी वजह से उसे गिरफ्तार भी किया जा सकता है. जी हां, रेलवे ट्रैक पर वीडियो बनाने के आरोप में आरपीएफ ने सलमान खान के डुप्लीकेट आजम अंसारी पर एफआईआर दर्ज कराई है. आजम अंसारी तेरे नाम फिल्म के गाने पर रेलवे ट्रैक पर वीडियो बना रहा था।

दरअसल, आजम अंसारी रेलवे ट्रैक पर शर्टलेस होकर तेरे नाम गाने पर सलमान खान की तरह ही वीडियो बना रहा था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो संज्ञान में आने पर आरपीएफ ने मुकदमा दर्ज कराया है. वायरल वीडियो में आजम अंसारी, सलमान खान को पूरी तरह से कॉपी करता दिखता है।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब आजम अंसारी किसी मुसीबत में फंसा है. इससे पहले वीडियो बनाने के चक्कर में वह गिरफ्तार भी हो चुका है. इसी साल 8 मई को लखनऊ की ठाकुरगंज पुलिस ने सलमान के डुप्लीकेट आजम अंसारी के गिरफ्तार किया था. उसके ऊपर शांति भंग करने का आरोप था. गौरतलब है कि आजम अपने वीडियो की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहता है, क्योंकि वह सलमान खान की तरह ही शर्टलेस होकर सड़कों पर वीडियो बनाता रहता है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें