लखनऊ: मलिहाबाद डंपर व कार की टक्कर तीन लोग घायल। और डंफर चालक मौके से फरार।

Facebook
X
WhatsApp

मलिहाबाद में बुधवार की देर रात डंपर व कार की टक्कर हो गई। हादसे में 3 लोग घायल हो गए। लोगों को स्‍थानीय अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।
हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने हादसे की सूचना पुल‍िस को दी। कुछ ही देर में पुल‍िस मौके पर पहुंच गई। पुल‍िस ने राहगीरों की मदद से घायलों को अस्‍पताल पहुंचाया।

केवलहार पुल के पास हादसा
मलिहाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत केवलहार पुल के पास डंपर व कार (UP32BD7280) की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद कार का आगे का ह‍िस्‍सा पूरी तरह क्षत‍िग्रस्‍त हो गया। आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर कुछ ही देर में पुल‍िस भी पहुंच गई। पुल‍िस ने घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया। वहां से प्राथम‍िक उपचार के बाद छुट़टी दे दे गई।

तेज स्‍पीड से आ रहा था डंपर
हादसे में कार सवार राम, श्याम सुंदर और एक बच्चे को मामूली चोटें आई। डंपर चालक डंपर लेकर मौके से फरार हो गया। कार चालक हरदोई से लौटकर मोहान की तरफ जा रहा था। तभी मोहान की तरफ से तेज रफ़्तार में आ रहे डंपर ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। डंपर लेकर चालक मौके से फरार हो गया। पुल‍िस आरोपी डंपर चालक की तलाश कर रही है।

रिपोर्ट- नूर मियाँ

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें