गोंडा में नवजात शिशु की मौत पर सख्त डिप्टी CM बृजेश पाठक, 24 घंटे में तलब की रिपोर्ट

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के गोंडा स्थित मुजेहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नवजात की मौत के मामले को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने गंभीरता से लिया है. शिशु की मौत के मामले से खफा डिप्टी सीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. धानेपुर के बछईपुर गांव निवासी सायरा बानो को शनिवार प्रसव पीड़ा हुई थी. परिवारीजन सायरा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. डॉक्टरों ने गर्भवती को भर्ती कर लिया. रात तकरीबन 3 बजे प्रसव हुआ. आरोप हैं कि नवजात शिशु का मुंह कोई जानवर खा गया है. जिससे उसकी मौत हो गई. प्रसूता के भाई की शिकायत पर धानेपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शिशु की मौत पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने नाराजगी जाहिर की. सीएमओ को मामले की जांच के आदेश दिए हैं. डिप्टी सीएम ने कहा कि गोंडा सीएमओ खुद घटनास्थल पर पहुंच कर स्थितियों को देखे. पीड़ित परिवारीजनों से बात करें. उन्होंने कहा कि मामले की जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई करें. डिप्टी सीएम के निर्देश के बाद सीएमओ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि यह घटना बेहद शर्मनाक है. यदि पूरे प्रकारण में स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही उजागर हुई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी. मरीजों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. 24 घंटे में मामले की जांच पूरी करें. जांच में किसी भी तरह की हीलाहवाली व लेटलतीफ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें