राजस्थान :भिवाड़ी थाने में पुलिस ने पत्रकारों के साथ की बदसलूकी

Facebook
X
WhatsApp

राजस्थान : भिवाड़ी पुलिस जिला के तिजारा थाने में 1 दिन पूर्व पत्रकारों के साथ एक थाने के एक एएसआई के द्वारा की गई बदसलूकी एवं अभद्र व्यवहार का विरोध करते हुए गुरुवार को भिवाड़ी एवम् तिजारा क्षेत्र के सभी पत्रकारों ने डीजीपी के नाम एडिशनल एसपी विपिन शर्मा को ज्ञापन सौंपा।

1 2341

ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि तिजारा क्षेत्र के गांव बेरला के एक मामले में जानकारी लेने के लिए एक न्यूज़ चैनल के पत्रकार आसिफ खान व कश्मीर सिंह तिजारा थाना गए थे ,थाने के अंदर जब पुलिस उप निरीक्षक जसवीर सिंह से मामले की जानकारी चाही तो जसवीर सिंह पत्रकारों पर भड़क गए और एक पत्रकार की कॉलर पकड़कर उसे गाली गलौज करने लगा साथ ही उसे झूठे मुकदमे में फंसाकर बंद करने की धमकी दे डाली एवं दोनों ही पत्रकारों को जसवीर सिंह ने करीब आधे घंटे तक थाने में बैठाए रखा। बाद में धमकी भरे लहजे में पुलिस थाने में दोबारा नहीं आने की हिदायत देकर छोड़ दिया।

2 338

इस मामले को लेकर तिजारा एवम् भिवाड़ी के सभी पत्रकारों ने कड़ा विरोध जताते हुए तिजारा थाने के एएसआई जसवीर सिंह के खिलाफ जांच करा कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। भिवाड़ी जिला एडिशनल एसपी विपिन शर्मा ने मामले पर तुरंत कार्रवाई करते हुए डीएसपी प्रेम बहादुर के नाम जांच के आदेश किए हैं एवं पत्रकारों को आश्वासन दिया गया है कि मामले में दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी ।

3 10

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें