रायबरेली : अंकिता के हत्यारों की फांसी के लिए विहिप ने निकाला आक्रोश मार्च

Facebook
X
WhatsApp

रायबरेली : झारखंड के दुमका जिले में पड़ोसी शाहरुख द्वारा अंकिता पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाकर हत्या करने के मामले में बुधवार को बैसवारा लालगंज मे विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकालकर इस घटना की निंदा करते हुए दोषी को फांसी की सजा देने की मांग की। आक्रोश रैली लालगंज सरकारी अस्पताल से शुरू होकर नगर का भ्रमण कर गुरबक्शगंज मे समाप्त हुई ।

2 340

इस दौरान रैली में मौजूद लोगों ने हाथों में बैनर पोस्टर लिए हत्यारों को फांसी दो के नारा लगा रहे थे। रैली में शामिल सभी लोग अंकिता के हत्यारे को फांसी देने की मांग कर रहे थे। विहिप के नेताओं ने विरोध जताते हुए कहा कि यह बहुत ही जघन्य अपराध है और राज्य को शर्मशार करने वाला विषय है।

3 11

आज हमारी बहन बेटियां सुरक्षित नही है, क्योंकि वो बहुसंख्यक समाज से आती है।हत्या करने वाले जेहादी मानसिकता के लोगो पर सरकार को कड़ा कदम उठाना चाहिए।इस कार्यक्रम मे राम गोपाल त्रिपाठी, अंश गुप्ता, अजय पांडे, नीरज, रुपेश अवस्थी, योगेंद्र, रमाशंकर बाजपेई, आशीष तिवारी, रमेश नेता, सचिन सहित विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता शामिल थे।

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें