Karnataka : लिंगायत मठ के स्वामी ने की खुदकुशी , दो महिलाओं के ऑडियो क्लिप से परेशान थे

Facebook
X
WhatsApp

कर्नाटक के श्री गुरु मैदिवालेश्वर लिंगायत मठ के संत बसवा सिद्धलिंग स्वामी ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना सोमवार को राज्य के बेलगावी जिले में स्थित मठ में हुई। मामला कर्नाटक के मठों में यौन उत्पीड़न के आरोपों से संबंधित बताया जा रहा है।
बसवा सिद्धलिंग स्वामी सोमवार को मठ में अपने कमरे में फांसी पर लटके पाए गए। वे गुरु मैदिवालेश्वर मठ के प्रमुख थे। सोमवार सुबह जब वे देर तक नहीं जागे तो उनके अनुयायी उनके कक्ष में पहुंचे, उन्हें फांसी पर लटका देख हैरान रह गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके पास से एक पत्र बरामद किया है। यह सुसाइड नोट बताया जा रहा है। उनकी मौत के कारणों की पड़ताल जारी है। सुसाइड नोट में क्या लिखा है, यह अभी पता नहीं चला है।

हालांकि, पुलिस सूत्रों का कहना है कि बसवा सिद्धलिंग स्वामी कथित तौर पर उस ऑडियो क्लिप से परेशान थे, जिसमें कर्नाटक के मठों में यौन उत्पीड़न के कथित मामलों को लेकर दो महिलाएं चर्चा कर रही थीं। इन महिलाओं ने ऑडियो में उनके नाम का भी जिक्र किया।

बसवा सिद्धलिंग स्वामी की खुदकुशी की घटना एक अन्य लिंगायत मठ के प्रमुख शिवमूर्ति मुरुघ शरणारू द्वारा दो नाबालिग छात्राओं के कथित यौन उत्पीड़न मामले में जेल जाने के बीच हुई है। शरणारू को कोर्ट ने 14 सितंबर तक जेल भेज दिया है। उनके खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम पॉक्सो (POCSO) और एससी एसटी एक्ट (SC-ST ACT ) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें