इटावा में स्टेशन पर प्लेटफार्म से ट्रैक पर गिरा युवक और ऊपर से निकल गई ट्रेन

Facebook
X
WhatsApp

इटावा। जाको राखे साइयां मार सके ना कोए वाली कहावत भरथना रेलवे स्टेशन पर उस समय चरितार्थ हो गई, जब रेलवे पटरियों के बीच गिरे एक यात्री के ऊपर से पूरी ट्रेन गुजर गई और उसको खरोंच तक नहीं आई।
दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर भरथना रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर दो पर आगरा से चलकर सुपरफास्ट इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन स्टेशन पर पहुंची। इसी बीच ट्रेन में यात्रा करने के लिए 30 वर्षीय भोला सिंह निवासी ग्राम नसीरपुर बोझा बकेवर हड़बड़ाहट में ट्रेन के नीचे रेल पटरियों पर गिर गए।
ट्रेन अपनी तीव्र गति से दौड़ पड़ी और पूरी ट्रेन अपनी गति से गुजर गई लेकिन भोला सिंह पूरी तरह सुरक्षित बच गए। उन्होंने बताया कि वह सुपरफास्ट इंटरसिटी एक्सप्रेस से दिबियापुर जाने के लिए भरथना स्टेशन पहुंचे थे। ट्रेन गुजरने के दौरान उन्होंने पूरी सावधानी बरतते हुए छिपके रहे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें