महाराष्ट्र के पनवेल में कुत्ते ने काटा डिलीवरी बॉय का प्राइवेट पार्ट, देखें वायरल वीडियो

Facebook
X
WhatsApp

महाराष्ट्र के पनवेल तालुक के कोन इंडियाबुल्स की एक इमारत में जोमैटो से सामान डिलीवरी करने आए एक युवक को कुत्ते ने प्राइवेट पार्ट में काट लिया. डिलीवरी बॉय के प्राइवेट पार्ट में कुत्ते के काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक जोमैटो का डिलीवरी बॉय बिल्डिंग 11एफ में सामान पहुंचाने गया था. इस दौरान कुत्ते ने उसके ऊपर हमला कर दिया और उसे काट लिया. कुत्ते के काटने के बाद युवक का इलाज निजी डीवाई पाटिल अस्पताल में चल रहा है. लोग कह रहे हैं कि यह घटना 27 तारीख की है, इसलिए अब देशभर में डिलीवरी करने वालों को सावधान रहने की जरूरत है. वहीं, लोगों ने कुत्ते को लापरवाही से रखने को लेकर रोष व्यक्त कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि कुत्ता मालिक को सजा होना चाहिए।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें