फिल्मी अंदाज में क्रिकेटर अर्जुन होयसला ने किया क्रिकेटर वेदा कृष्णामूर्ति को प्रपोज

Facebook
X
WhatsApp

भारतीय महिला क्रिकेटर वेदा कृष्णामूर्ति और क्रिकेटर अर्जुन होयसला ने सगाई कर ली है। अर्जुन ने बिल्कुल फिल्मी अंदाज में वेदा को शादी के लिए प्रपोज किया और इसकी तस्वीरें दोनों ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। अर्जुन एक फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं, इसके अलावा कर्नाटक प्रीमियर लीग में शिवोमोगा लायन्स की ओर से खेल चुके हैं। वहीं वेदा जानी-मानी महिला क्रिकेटर हैं।
वेदा मिडिल-ऑर्डर बैटर हैं, इसके अलावा लेगब्रेक गेंदबाजी भी कर लेती हैं। वेदा ने भारत की ओर से 48 वनडे और 76 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। वेदा तेजी से बल्लेबाजी करने के लिए जानी जाती हैं।
वेदा के खाते में 829 वनडे और 875 टी20 इंटरनेशनल रन दर्ज हैं। वनडे इंटरनेशनल में वेदा ने तीन विकेट भी लिए हैं। अर्जुन ने प्रपोजल की फोटो शेयर की हैं, जिसे वेदा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें