लालू यादव ने CBI से पासपोर्ट वापस करने की अपील की, इलाज के लिए जाना है सिंगापुर

Facebook
X
WhatsApp

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को इलाज कराने के लिए सिंगापुर जाना है। 24 सितम्बर को सिंगापुर के एक अस्पताल में उनका अपाइंटमेंट भी फिक्स हो गया है। मगर उनके पास सिंगापुर जाने के लिए पासपोर्ट नहीं है। चारा घोटाला के मामले में लालू प्रसाद का पासपोर्ट सीबीआई ऑफिस में जमा है। इसलिए लालू यादव ने CBI कोर्ट में पासपोर्ट जारी करने की अनुमति मांगी है। इसके लिए उन्होंने अपने अधिवक्ता प्रभात कुमार के माध्यम से याचिका दाखिल की है। मंगलवार को CBI की स्पेशल कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद लालू यादव की याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए समय देने का आग्रह किया।

डॉक्टर के अप्वाइंटमेंट के आधार पर लालू प्रसाद यादव ने कोर्ट से अपील की है कि उनका पासपोर्ट उन्हें वापस किया जाए। अधिवक्ता प्रभात कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि इस आवेदन पर सीबीआई की ओर से पक्ष रखा जायेगा तत्पश्चात न्यायालय इसमें फैसला देगा। आग्रह को स्वीकार करते हुए अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 16 सितंबर की तारीख निर्धारित की है। यानी की याचिका पर सुनवाई होने के बाद यह तय होगा कि लालू प्रसाद यादव इलाज कराने के लिए सिंगापुर जा पाएंगे या नहीं।

सिंगापुर के अस्पताल में है अपॉइंटमेंट
अधिवक्ता ने बताया, “लालू यादव को किडनी का इलाज के लिए सिंगापुर जाना है। 24 सितंबर को सिंगापुर के एक अस्पताल में उन्होंने अपॉइंटमेंट लिया है लेकिन कानूनी अड़चनों के कारण वह बिना अदालत की इजाजत के विदेश नहीं जा सकते।” पिछले दिनों लालू प्रसाद की ओर से पासपोर्ट को रिन्यू कराने के बाद उसे कोर्ट में सरेंडर कर दिया गया था। लालू यादव कई तरह की बीमारियों से जूझ रहे हैं। बेहतर इलाज के लिए उन्हें सिंगापुर जाना है और इसके लिए पासपोर्ट जरूरी है।

अगर पासपोर्ट रिलीज हो जाता है तो लालू यादव अपने किडनी ट्रांसप्लांट के लिए दी गई अपॉइंटमेंट के तारीख से पहले 20 सिंतबर को सिंगापुर के लिए रवाना हो सकते हैं। बता दें, लालू की किडनी और फेफड़े में गंभीर संक्रमण है। उनकी दोनों किडनी 75 प्रतिशत से ज्यादा डैमेज हो चुकी है। वह डायबिटीज और उच्च रक्तचाप से भी पीड़ित हैं। सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट की बेहतरीन सुविधा है। लालू प्रसाद और उनके परिवार के लोग सिंगापुर जाने की तैयारी करने में जुटे हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें