गरबा में मुसलमानों का भी स्वागत है, पूरे परिवार के साथ आएं, अगर… MP की मंंत्री ने ऐसा क्यों कहा, जानिए

Facebook
X
WhatsApp

गरबा पंडालों में बिना आईडी के एंट्री नहीं द‍िए जाने वाला बयान देने वाली मध्यप्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने फ‍िर से व‍िवाद‍ित बयान द‍िया है. उन्‍होंने कहा है क‍ि कुरान अगर मूर्ति पूजा की इजाजत देती है, तो गरबा में मुसलमानों का भी स्वागत है. वह अपने पूरे परिवार के साथ आएं. मंगलवार को भोपाल में गरबा के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने यह बात कही।

आपको बता दें क‍ि इससे पहले उषा ठाकुर ने चेतवनी दी थी क‍ि गरबा पांडला लव जिहाद का बड़ा माध्यम बन चुके थे. अब गरबा आयोजक सतर्क और सजग हैं और पांडाल में जो भी आए आइडेंटी कार्ड लेकर आए. उन्‍होंने कहा था क‍ि बगैर पहचान के गरबों में कोई प्रवेश कर नहीं सकता है ये सब के लिए सलाह भी है और नसीहत भी है. उषा ठाकुर ने कहा कि हमारे लोग और सहयोगी संगठन सभी जागरूक है क्योंकि गरबा पांडाल लव जिहाद का बड़ा माध्यम बन गए थे. इसलिए अब जरूरी है कि कोई भी व्यक्ति अपनी पहचान छुपाकर गरबा पांडाल में ना आए।

ब्रह्मास्त्र के बॉयकॉट को लेकर उषा ठाकुर ने कहा था कि बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आए रणवीर और आलिया का इसलिए हमारे साथियों ने विरोध किया था, क्योंकि उन्होंने गौमांस को खाना उचित ठहराया था।

मंत्री ने कहा क‍ि कूनो नेशनल पार्क में अफ्रीकी चीतों की अगवानी से पहले नए टूरिस्ट सर्किट बनाने की कवायद भी तेज हो गई है. 9 सितंबर को एमपी टूरिज्म की टीम ग्वालियर चंबल संभाग का दौरा करने आएंगी. ये टीम ग्वालियर चंबल संभाग के टूरिस्ट सर्किट को जोड़ने का सर्वे करेगी. टीम में अलग-अलग फील्ड के एक्सपर्ट शामिल होंगे, जो ग्राम और होमस्टे के लिए जमीन तलाशने का काम करेगी. टूरिजम विभाग के रेस्ट्रो, गेस्ट हाउस और होटल बनाने के लिए बेहतर लोकेशन की जमीन चयनित करेगी. इनके विससित होने पर देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल पाएगी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें