जम्मू कश्मीर: 24 घंटे में दूसरा बड़ा हादसा, राजोरी में खाई में गिरी बस, सात की मौत

Facebook
X
WhatsApp

जम्मू संभाग में चौबीस घंटे में दूसरा बड़ा सड़क हादसा हो गया है। राजोरी में एक बस खाई में जा गिरी है। इसमें कई लोगों के मारे जाने और घायल होने की खबर है। हादसे की सूचना मिलते ही सेना, पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए हैं। बचाव अभियान चलाया जा रहा है। घटनास्थल से अब तक सात शवों को बरामद कर लिए गया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए प्रयास जारी हैं। बताया जा रहा है कि बस जम्मू से पुंछ जा रही थी।

बुधवार को पुंछ में हुआ था सड़क हादसा
इससे पहले बुधवार को पुंछ में बड़ा सड़क हादसा हुआ था। पुंछ की मंडी तहसील के सीमावर्ती सावजियां के बुराड़ी नाला क्षेत्र में तेज रफ्तार ओवरलोड मिनी बस के 250 फीट खाई में गिर जाने से 12 यात्रियों की मौत हो गई थी, जबकि 28 घायल हो गए। मरने वालों में तीन स्कूली छात्र और चार महिलाएं शामिल रहीं।

इस हादसे में दस अन्य स्कूली छात्र भी घायल हुए। गंभीर रूप से छह घायलों को इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर जम्मू के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। चार घायलों को सड़क के रास्ते कश्मीर भेजा गया है। बताते हैं कि बस 24 सीटर थी, लेकिन इसमें 40 लोग सवार थे। सुबह का समय होने के कारण 13 स्कूली बच्चे भी सवार थे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें