इकाना स्टेडियम में हुआ अंधेरा, बत्ती गुल, 25 मिनट रुका रहा खेल

Facebook
X
WhatsApp

दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच छह अक्तूबर को होने वाले मैच के पूर्व हो रहे लीजेंड्स लीग के रविवार को हो रहे मुकाबले में 18वें ओवर में अचानक इकाना स्टेडियम की बत्ती गुल हो गई। करीब 16 मिनट बाद लाइटें फिर जलीं पर खेल 25 मिनट रुका रहा। स्टेडियम में लगी फ्लडलाइट जेनरेटर से चलती है। सभी छह पोलों के लिए अलग-अलग जेनेरेटर हैं। इकाना स्टेडियम से जुड़े गौरव सिंह ने बताया कि अचानक स्विच ट्रिप हो जाने से लाइट गई थी।

मनिपाल टाइगर्स की टीम बल्लेबाजी कर रही थी। 18वां ओवर खत्म हुआ था कि स्टेडियम में लगे छह टावरों की बल्ब बुझने लगे। अचानक सभी बल्ब बुझ गए। स्टेडियम में अंधेरा छा गया। दशर्कों ने अपने-अपने मोबाइल की टार्च जला दी। दर्शकदीर्घा में मोबाइल की टार्च जलने से ऐसा लग रहा था जैसे जुगनू चमक रहे हों। पूरे स्टेडियम में दर्शकों का शोर गूंज रहा था।

लाइट जाने से पूरे स्टेडियम में अफरा तफरी मच गई। टेलीविजन पर सजीव प्रसारण रुक गया और प्रमुख झलकियां दिखाई जाने लगीं। आयोजकों को हाथ-पांव फूल गए। पूरी टीम बिजली जाने की खामी ढूंढने में लग गई। सोलह मिनट के बाद फ्लडलाइट फिर जली।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें