आधी रात थाने पहुंचा शख्‍स बोला, ‘अमेरिका ने जौनपुर के पाताललोक पर क‍िया हमला’

Facebook
X
WhatsApp

उत्‍तर प्रदेश के जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के ताखा पश्चिम इलाके के रहने वाले एक युवक ने बीती आधी रात में पुलिस के सामने नया बखेड़ा खड़ा कर दिया. बखेड़ा करने वाला युवक मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है. उन्होंने बताया कि जौनपुर के धरती के नीचे पाताललोक है जिस पर अमेरिका हमला कर रहा है. यही नहीं वह बहुत कुछ अपनी तीसरी नजर से त्रिलोकीनाथ जैसा देखता है. जब दोनों नेत्र युवक के बंद हो जाते हैं, तो वह तीसरी नजर से पाताललोक से धरतीलोक तक का पूरा काल देखा करता है।

शख्‍स की बातचीत का पूरा मामला अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने युवक को अपने प्राथमिक जांच में ही युवक को मानसिक रूप से बीमार करार दिया है।

वहीं इस मामले में जौनपुर के एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि यह व्यक्ति योगेंद्र यादव पुत्र राम निवासी ताखा पश्चिम थाना शाहगंज जौनपुर निवासी है. इनकी पत्नी और चार लड़के व दो लड़कियां हैं, जो इस समय मानसिक रूप से बीमार चल रहे हैं. इनके संबंध में परिजनों ने बताया कि इनका इलाज कराया जा रहा है. मामले में जो विधिक कार्रवाई होगी वह की जाएगी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें