हाेमवर्क नहीं करने पर छात्र को डंडे से पीटकर हाथ तोड़ा, कोचिंग सेंटर के शिक्षक की पुलिस से की शिकायत

Facebook
X
WhatsApp

अमरोहा। अमरोहा के मुहल्ला जवाहर नगर में स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले एक छात्र का होमवर्क अधूरा होने पर शिक्षक ने पीटकर उसका हाथ तोड़ दिया। अब छात्र के अभिभावक ने थाने में पहुंचकर मामले की तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

कक्षा छह का है छात्र
थाना रजबपुर क्षेत्र के गांव पूठी निवासी जयवीर सिंह का 12 वर्षीय पुत्र तनिष्क शहर में जवाहर नगर स्थित इंडियन एकेडमी कोचिंग सेंटर में रहकर पढ़ाई करता था। वह कक्षा छह का छात्र है। आरोप है कि 28 अगस्त को उसका हाेमवर्क अधूरा था। इस दौरान आए शिक्षक लोकेश कुमार ने उसे बुला लिया और हाेमवर्क अधूरा देखने पर पिटाई करनी शुरू कर दी।

इस दौरान एक डंडा उसके सीधे हाथ की कोहनी में लगने पर फ्रैक्चर हो गया। बाद में मामले की जानकारी मिलने पर स्वजन छात्र को आनन-फानन में मुरादाबाद स्थित डा. खरे के यहां पर ले गए। वहां पर उसका आपरेशन कराया गया। अब सोमवार को स्वजन छात्र को लेकर थाने में पहुंचे और आरोपित छात्र के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी। छात्र से हुई बातचीत में उसने बताया कि शिक्षक नशे ही हालत में आकर बच्चों के साथ गलत व्यवहार करते हैं।

प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। आरोपित शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। उधर, शिक्षक लोकेश ने बताया कि छात्र के साथ मारपीट का आरोप गलत है। उसका खेलते समय हाथ टूटा है।

विद्यालय की खिड़की तोड़कर पंखा व कुर्सी चोरी
चोरों ने प्राथमिक विद्यालय रुस्तमपुर खादर की खिड़की का ताला तोड़कर कुर्सी और पंखा चोरी कर लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। प्रधानाध्यापक सनोज कुमार ने बताया कि रविवार रात को चोरों ने विद्यालय की एक खिड़की का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर लिया और एक पंखा तथा कुर्सियां चुरा कर ले गए। विभागीय अधिकारियों एवं कोतवाली में तहरीर दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें