काबुल में फिर से आत्मघाती हमला, शिया इलाके में विस्फोट में 19 की मौत

Facebook
X
WhatsApp

अफगानिस्तान में एक बार फिर से आत्मघाती हमला हुआ है। इस बार राजधानी काबुल को निशाना बनाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, काबुल के शिया इलाके को निशाना बनाकर हमला किया गया है। काबुल पुलिस प्रमुख के तालिबानी प्रवक्ता ने बताया, इस आत्मघाती विस्फोट में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 27 लोग घायल हुए हैं।
तालिबान के एक अधिकारी ने बताया, राजधानी काबुल के शिया बहुल इलाके में शुक्रवार सुबह हमला किया गया। यहां दशती बारची इलाके में एक शिक्षा संस्थान के अंदर विस्फोट हुआ। प्रवक्ता अब्दुल नफी टकोर ने बताया, जानकारी बाद सुरक्षा बलों को घटनास्थल पर रवाना किया गया है। अभी तक हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें