Mumbai: कांदिवली में बाइक सवार दो बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत, तीन घायल

Facebook
X
WhatsApp

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कांदिवली थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात 12 बजकर 15 मिनट पर बाइक सवार दो बदमाशों ने सड़क पर खड़े लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस वारदात में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। फायरिंग के बाद सभी बदमाश फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी है। इस मामले पर मुंबई पुलिस के डीसीपी ठाकुर ने बताया कि दोनों आरोपियों ने कुल 4 राउंड फायर किए। वारदात के पीछे की सही वजह जांच के बाद ही सामने आ पाएगी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें