हिजाब-बुर्का प्रकरण: महिला प्रधानचार्य का रोते हुए वीडियो वायरल होने के बाद एसीएम ने शुरू की जांच

Facebook
X
WhatsApp

आगरा के कैंट स्थित जॉय हैरिस कन्या स्कूल में हिंदू प्रधानाचार्य को मुस्लिम शिक्षिकाओं की ओर से प्रताणित करने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने स्कूल में जाकर जांच की। प्रधानाचार्य और शिक्षिकाओें के बयान दर्ज किए हैं। इसकी रिपोर्ट डीएम को दी जाएगी।
डीआईओएस मनोज कुमार ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद एसीएम चतुर्थ के नेतृत्व में जांच करने के लिए स्कूल पहुंचे। यहां प्रधानाचार्य ममता दीक्षित के बयान दर्ज किए हैं। उन्होंने मुस्लिम शिक्षिकाओं की ओर से गुटबाजी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। स्कूल में 27 शिक्षिकाएं हैं, उनके भी पूरे मामले में बयान दर्ज किए हैं। विद्यार्थियों की संख्या पूछी तो इसमें मुस्लिम छात्राओं की संख्या 70 फीसदी नहीं मिली है। इन सभी के बयान दर्ज करने के बाद प्रबंधन तंत्र से भी बात की, जिसमें पाया कि स्कूल में गुटबाजी है। प्रबंधन तंत्र को व्यवस्थाएं सुधाने के लिए कहा है। रिपोर्ट तैयार है, डीएम को भेजी जा रही है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कैंट स्थित जॉय हैरिस कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य ममता दीक्षित रोते हुए कह रही हैं कि स्कूल में मुस्लिम शिक्षक और छात्राएं हैं। हिंदू प्रधानाचार्य होने के नाते उनको प्रताड़ित किया जा रहा है। शिक्षिकाएं हिजाब-बुर्का पहनकर आती हैं, ड्रेस कोड का पालन नहीं करती। इसकी सख्ती करने पर उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें