सावधान! लखनऊ में बढ़ रहा डेंगू, राजधानी में मिले 150 से ज्यादा नए मरीज

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डेंगू के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं. सरकारी अस्पतालों से मिले आंकड़ों के मुताबिक पूरे लखनऊ में 150 से ज्यादा लोग डेंगू का शिकार हो चुके हैं. वहीं 100 के करीब मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है. बात करें लोकबंधु हॉस्पिटल की जो कि आलमबाग में स्थित है, यहां पर वर्तमान में आइसोलेशन वार्ड में 17 के करीब मरीज भर्ती हैं और रोजाना 100 के करीब मरीज बुखार से पीड़ित होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं. अस्पताल की ओर से फीवर प्रोफाइल जांच कराई जा रही है. फीवर प्रोफाइल जांच के तहत डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया और टाइफाइड जैसी जांच कराई जा रही हैं।

इसके अलावा एलाइजा जांच भी हो रही है.यही हाल लखनऊ शहर के लोहिया हॉस्पिटल, बलरामपुर हॉस्पिटल, सिविल हॉस्पिटल और किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज समेत निजी अस्पतालों का भी है. जहां पर रोजाना डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं और जिनको भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है. लोकबंधु हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि इस समय अस्पताल में 17 मरीज भर्ती हैं. जिनका इलाज चल रहा है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि डेंगू से बचने का सबसे अच्छा उपाय यह है कि रात में सोते समय मच्छरदानी का जरूर इस्तेमाल करें।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें