Lumpy Virus: लंपी बीमारी की चपेट में आ रहे गोवंशी, विभागीय आंकड़ों में महज 570 संक्रमित

Facebook
X
WhatsApp

ग्रेटर नोएडा। शहर में लंपी स्किन बीमारी तेजी से पांव पसार रही है। सबसे ज्यादा बेसहारा गोवंशी इसकी चपेट में आ रहे हैं। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण द्वारा बीमारी से ग्रस्त पशुओं को आइसोलेट करने के लिए चुहड़पुर गांव में बनाई गई गोशाला भी नाकाफी साबित हो रही है।

गोशाला में आइसोलेट हैं 62 गोवंशी
चुहड़पुर गांव के समीप बनाए गए बीमारी से ग्रस्त गोवंशियों के आइसोलेशन वार्ड में मौजूदा समय में 62 गोवंशी आश्रित हैं। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि अभी तक 84 पशु लाए जा चुके हैं। 30 पशुओं के ठीक हो जाने के बाद उन्हें जलालपुर स्थित गोशाला में पहुंचाया गया है। आइसोलेशन वार्ड में 62 पशुओं का उपचार किया जा रहा है।

पशुपालन विभाग का दावा है कि जिले में 90 हजार 570 गोवंशी हैं। 85 हजार पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। शेष पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है। शहर की सड़कों पर अनुमानित दस हजार गोवंशी बेसहारा घूम रहे हैं। पशु बीमारी से ग्रस्त नजर आ रहे हैं, उन्हें संरक्षित करने की दिशा में कोई कदम संबंधित निकायों द्वारा नहीं उठाया जा रहा है।

प्रभारी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी निखिल वार्ष्णेय ने बताया कि जिले में अभी तक 85 हजार पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। जो शेष रह गए हैं उनका टीकाकरण किया जा रहा है। चुहड़पुर गांव में बनाए गए बीमारी से ग्रस्त गोवंशियों के उपचार के लिए दो पशु चिकित्सक लगे हैं। 30 पशुओं के स्वस्थ हो जाने के बाद उन्हें जलपुरा स्थित गोशाला पहुंचाया गया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें