भारी बारिश की वजह से किसान हुए बेहाल, इन जिलों में हजारों बीघा फसल बर्बाद

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश में पिछले चार दिनों से हो रही भारी बारिश की वजह से जहां कई लोगों की मौत हो गई वहीं किसानों को भी भारी नुकसान पहुंचा है. प्रदेश के कई जिलों में धान, केला, सरसो, गोभी, पालक और धनिए की फसल पूरी तरह से चौपट हो गई है. यूपी के मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, मेरठ, फिरोजाबाद, बुलंदशहर, मथुरा आगरा, मैनपुरी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, पीलीभीत, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर, गोंडा और बलरामपुर में भारी बारिश बाढ़ की वजह से हजारों बीघा खड़ी फसल बर्बाद हो चुकी है।

यूपी के सीतापुर में लगातार हो रही बारिश के चलते फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है. खेतों में खड़ी धान की फसल चौपट हो गई है. इतना ही नहीं धान के साथ-साथ आलू की फसल को भी काफी नुकसान हुआ है. जिले में कई जगहों पर तो फसलें पानी में डूब गई है. फसल बर्बाद होने से किसानों में मायूसी है. किसी किसान ने कर्ज लेकर फसल बोई है तो किसी ने फसल से होने वाली आमदनी से बच्चो की शादी, पढ़ाई का खर्च निकालने की आस लगाई थी. लेकिन बारिश ने उनके सभी अरमानों पर पानी फेर दिया। पिछले पांच दिनों से हो रही बारिश है कि थमने का नाम नहीं ले रही है. वहीं कई अन्य फसलों को भी खासा नुकसान पहुंचा है. किसान नवल किशोर मिश्रा का कहना है कि लगातार बारिश से धान की फसल नष्ट हो गई है और सरकार से मांग की है कि उचित मुआवजा दिलाया जाए. इसके साथ ही गन्ने की भी फसल को काफी नुकसान पहुंचा है।

उधर मुजफ्फरनगर जनपद में पिछले 2 दिन से लगातार हो रही बरसात से जहां एक तरफ जनजीवन अस्त व्यस्त है तो वहीं सब्जी की उपज करने वाले किसानों को खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है. सब्जी की फसल उगाने वाले किसान की बात करें तो उनका कहना है कि लगभग सब्जी की सारी फसल नष्ट हो गई है, जिससे उन्हें इस बार लाखों का नुकसान झेलना पड़ रहा है. खेतों में जो भी सब्जी चाहे गोभी, पालक, शलजम और धनिये की फसल है वह बर्बाद हो चुकी है. किसान का कहना है कि सरकार सब्जी उगाने वाले किसानों को मुआवजा दे।

CM योगी ने दिए सहायता राशि देने के निर्देश
कमोबेश यही स्थिति अन्य जिलों की भी है. बलरामपुर और गोंडा में बाढ़ की वजह से फसलों को नुकसान पहुंचा है. बहराइच में भी सैकड़ों बीघे फसल बारिश के भेंट चढ़ गई है. इस बीच अतिवृष्टि वाले जिलों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा है कि जहां भी नुकसान हुआ है अधिकारी मौके पर पहुंचकर उसका समुचित आंकलन करें और तुरंत सहायता मुहैया करवाएं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें