Badaun में ध्वस्त कराया जा रहा था जर्जर मकान, जमीन से निकले चांदी के सिक्के

Facebook
X
WhatsApp

बदायूं : बदायूं में जर्जर मकान को तोड़ने के दौरान जमीन से चांदी सिक्के निकलने से हड़कंप मच गया। जर्जर मकान को नगर पालिका परिषद बिल्सी ध्वस्त करा रही थी। इसमें चादी के सिक्के निकलने लगे तो मजदूर लेकर भागने लगे।

लगातार हो रही बारिश में मकान गिरने की थी आशंका
सिक्के निकलने के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को रोक दिया गया। चारों ओर से घेराबंदी करा दी गई है। एसडीएम और तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए। उनकी निगरानी में मकान ध्वस्त कराया जा रहा है। बिल्सी के बालाजी तिराहे के निकट जर्जर मकान है। लगातार हो रही बरसात से मकान गिरने की आशंका बनी हुई थी।

आसपास के लोगों ने किसी अनहोनी की आशंका जताई थी। नगर पालिका प्रशासन ने मकान स्वामी को नोटिस भी जारी किया था। इसके बाद भी उन्होंने नहीं गिरवाया था। सोमवार को सुबह अधिशासी अधिकारी जेपी यादव ने नगर पालिका कर्मियों के साथ मकान को ध्वस्त कराना शुरू किया तो उसमें चांदी के सिक्के निकलने लगे।

मजदूर सिक्के लेकर भागने लगे
मजदूर और आसपास के लोग सिक्के लेकर भागने लगे। इस पर काम रोकवा दिया गया। ईओ ने एसडीएम प्रवर्धन शर्मा को अवगत कराया तो वह भी मौके पर पहुंच गए हैं। मकान के चारों ओर बेरीकेडिंग करा दी गई है। मौके पर पुलिस भी बुला ली गई है। चांदी निकलने की भनक लगते ही नगर के लोगों की भीड़ जुट गई है। अधिकारियों की निगरानी में मकान ध्वस्त कराया जा रहा है।

बस स्टैंड क्षेत्र की बिजली आपूर्ति तीन दिनों से ठप है। मगर महकमा केबल पड़ने की दलील देकर खामोश है।सप्ताह भर पूर्व ही कस्बे मे केबल का कार्य संपूर्ण हुआ था। मगर लोडिंग न सहने के चलते एक केबल जल गई। इसको पुनः डालने की कार्रवाई चलने के दौरान मौसम खराब के चलते तीन दिनों से बत्ती गुल है।

विभाग की लापरवाही के चलते जिस क्षेत्र में केबिल पड़ी है उस पर भी सप्लाई बंद कर दी गई हैं। पूछने पर इस्लामनगर अवर अभियंता ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। अब ऐसे हालात मे लोग अंधेरे में जी रहे है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें