करवाचौथ की सजावटी थालियां चुराने वाले चोर को दिल्ली पुलिस ने 3 घंटे में पकड़ा, जानिये

Facebook
X
WhatsApp

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में करवा चौथ के मौके पर करवा चौथ की थालियां चोरी करने का मामला सामने आया है. दिल्ली के सदर बाजार इलाके से एक चोर को गिरफ्तार किया गया है. जिसने करवा चौथ गिफ्ट हैंपर की थालियां चोरी की थीं. चोर का नाम नवनीत कुमार है जिसे नोएडा से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी की मदद से आरोपी को पकड़ा गया।

उत्तरी दिल्ली के डीसीपी सागर सिंह कलसी के अनुसार, 12 अक्टूबर को मंडावली के रहने वाले शिकायतकर्ता नरेश कुमार गुप्ता ने आरोप लगाया था कि वह सदर मार्केट में खरीदारी के लिए आया और 20 सेट डेकोरेटिव करवाचौथ प्लेट हैंपर खरीद कर एमसीडी की पार्किंग में बोरे में रख दिया. उस बोरी को किसी ने चुरा लिया. पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू की और तीन घंटे में आरोपी को पकड़ लिया।

पुलिस ने पार्किंग के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और सीसीटीवी फुटेज में एक शख्स को शिकायतकर्ता का सामान चुराते हुए दिखाई दिया. आगे की जांच करने पर पता चला कि आरोपी शख्स बाइक पर आया था. सीसीटीवी फुटेज और बाइक के डिटेल्स के आधार पर पकड़ लिया गया. आरोपी की पहचान 28 साल के नवनीत कुमार सिंह के तौर पर हुई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी नोएडा में किराना की दुकान है और वह सदर मार्केट से सामान खरीदने आया था. सजावटी करवा चौथ गिफ्ट हैंपर से भरे बोरे को को लावारिस देखकर सोचा कि ये वो अपनी दुकान में बेच देगा और सजावटी करवाचौथ गिफ्ट हैंपर चुरा लिए. मामले की आगे की जांच जारी है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें