माफिया अतीक की मुश्किलें और बढ़ीं, लखनऊ में आज कुर्क होगी 34 करोड़ की प्रापर्टी

Facebook
X
WhatsApp

यूपी के बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब प्रयागराज पुलिस पूर्व सांसद की दो और संपत्तियों को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क करने के लिए लखनऊ पहुंंची है। प्रयागराज पुलिस ने लखनऊ पुलिस से भी मदद ली है। दोनों संपत्तियों की कीमत करीब 33 करोड़ रुपए आंकी गई है। शनिवार दोपहर में कुर्की की कार्रवाई की जानी है।
माफिया अतीक के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। प्रयागराज के अलावा अब लखनऊ में अतीक की संपत्तियों को कुर्क किया जा रहा है। इससे पूर्व लखनऊ में ही अतीक की करोड़ों के मकान को पुलिस कुर्क कर चुकी है। पुलिस की टीम यूपी के अलावा अन्य प्रदेशों में भी उसकी संपत्तियों का पता लगा रही है।
अतीक इस वक्‍त गुजरात की जेल में बंद है। उसके दोनों बेटे यूपी की जेल में हैं। प्रशासन गैंगस्टर एक्ट के तहत अब तक अतीक की करीब एक हजार करोड़ की सपंत्ति कुर्क कर चुका है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें