कटी पतंग लूटना मासूम को पड़ा भारी, तेज रफ्तार से आ रही ट्रक की चपेट में आया, दर्दनाक मौत

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पतंग लूटने के लिए सड़क पर दौड़ रहे मासूम की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। वहीं मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया। मासूम के परिजनों ने अभी तक इस मामले की तहरीर नहीं दी है।
ये घटना सरोजनीनगर के बेहटवा गांव की है। पेशे से ड्राइवर कृष्ण कुमार तिवारी का सात साल का बेटा जानू तिवारी रविवार शाम घर के बाहर खेल रहा था। इस बीच वह खेलते-खेलते नादरगंज-अमौसी रेलवे स्टेशन रोड पर कान्हा उपवन के पास आ गया। इस बीच कटी पतंग देखा तो उसे लूटने के लिए दौड़ पड़ा। तभी वहां से गुजर रहा ट्रक ने बच्चे को कुचल दिया। आनन-फानन में मासूम को सरोजनी नगर सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चौकी प्रभारी नादरगंज ने बताया कि पीड़ित परिवार की तरफ से कोई मामला नहीं दर्ज कराया गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं बच्चे की मौत की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें