गाली-गलौज का विरोध करने पर टेंपो चालक की पीट-पीटकर हत्या, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Facebook
X
WhatsApp

फतेहपुर। नगर के ईदगाह मैदान पर मंगलवार को अपशब्दों का विरोध करने पर टेंपो चालक संतोष तिवारी को पीट-पीटकर घायल कर दिया। इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया। यहां बुधवार को उसकी मौत हो गई। इससे तमाम भाजपाई सीएचसी पहुंच गए। कार्रवाई की मांग को लेकर स्वजन ने पुलिस को दो घंटे शव नहीं उठने दिया। पुलिस ने दिवंगत चालक के पुत्र की तहरीर पर छह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। तब स्वजन ने शव पुलिस को उठाने दिया।

वहीं, पोस्टमार्टम के बाद स्वजन शव लेकर फिर बिंदकी कोतवाली पहुंच गए और हंगामा करने लगे। स्वजन का कहना है कि आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। पुलिस के समझाने पर स्वजन माने और शव लेकर घर चले गए।

बताया गया कि नगर महाजनी गली निवासी 55 वर्षीय संतोष तिवारी उर्फ छंगू को मंगलवार ईदगाह मैदान में खड़े थे। तभी कटरा मोहल्ला निवासी रोहित यादव, पांच अज्ञात साथियों के साथ आ धमका और टेंपो चालक को अपशब्द कहने लगा। चालक ने विरोध किया तो उसे पीट-पीटकर बेदम कर दिया और धमकी देकर चले गए।

घायल चालक घर पहुंचकर चारपाई पर लेट गया। देर शाम तक जब वह नहीं उठा तो स्वजन उसे सीएचसी लाए। यहां चिकित्सक ने चालक को मृत घोषित कर दिया। चालक के मौत की खबर मिलते ही भाजपा के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र दुबे, मंडल अध्यक्ष अतुल द्विवेदी, सोमदत्त द्विवेदी, सुनील तिवारी, आशीष तिवारी आदि सीएचसी पहुंच गए। सूचना पर कोतवाली प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव के साथ कस्बा इंचार्ज सुमित तिवारी पहुंचे।

दिवंगत के पुत्र धीरज ने बताया कि गाली गलौज का विरोध करने पर उसके पिता को उक्त लोगों ने पीट दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। मध्यरात्रि पुलिस ने शव कब्जे में लिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो स्वजन ने मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर शव नहीं उठाने दिया।

इस पर पुलिस ने टेंपो चालक के पुत्र धीरज की तहरीर पर आरोपित रोहित यादव के अलावा पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया। तब मध्य रात्रि के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फतेहपुर मोर्चरी हाउस भेजा।
मारपीट का वीडियो प्रसारित टेंपो चालक के साथ मारपीट के दौरान वीडियो बनाकर वायरल करने की बात भी पुलिस के संज्ञान में आई है। कोतवाली प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मारपीट का वीडियो प्रसारित होने की बात कही जा रही है, पर अभी तक वीडियो मिला नहीं है। यदि वीडियो मिला तो उसकी जांच भी कराई जाएगी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें