राजस्थान के मुद्दों को लेकर जेपी नड्डा दिल्ली में भाजपा नेताओं के साथ करेंगे बैठक

Facebook
X
WhatsApp

जयपुर: राजस्थान से जुड़े मुद्दों को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता शुक्रवार को दिल्ली में रणनीति तय करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार शाम को कोर ग्रुप के नेताओं के साथ संगठन को सक्रिय करने और चुनावी रणनीति तय करने को लेकर बैठक लेंगे। बैठक में गहलोत सरकार की चौथी वर्षगांठ पर होने वाली जनआक्रोश रैली व काला दिवस मनाने की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।

एक नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम में प्रस्तावित दौरे को लेकर भी नड्डा दिशा-निर्देश देंगे। साथ ही, आगामी दिनों में अपनाई जाने वाली कार्य योजना पर चर्चा होगी। साथ ही, आगामी दिनों में राजस्थान में बीजेपी के आंदोलन, धरने-प्रदर्शन, केंद्रीय नेताओं और मंत्रियों के दौरे का रोड मैप तैयार करने पर भी चर्चा होगी। बैठक में नेताओं की आपसी गुटबाजी को लेकर नड्डा को दिशा-निर्देश जारी कर सकते हैं।

बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, कैलाश चौधरी, प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, विधानसभा में विपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया, उप नेता राजेंद्र राठौड़, सांसद कनकमल कटारा, सीपी जोशी और राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत और ओमप्रकाश माथुर मौजूद रहेंगे।

कांग्रेस विधायक ने अपनी ही सरकार के मंत्रियों पर साधा निशाना
राजस्थान कांग्रेस में आंतरिक खींचतान और नेताओं की एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी खत्म नहीं हो रही है। कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने अपनी ही सरकार के दो मंत्रियों और राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ पर निशाना साधा है। दरअसल, स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल,जलदाय मंत्री महेश जोशी और पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ कांग्रेस के नये अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई देने उनके दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे थे। दिव्या ने ट्वीट कर कहा कि काबा किस मुंह से जाओगे गालिब, शर्म तुम को मगर नहीं आती। मतलबी दुनिया के रंग है। बैरंग लौटाने वाले रंगीन फूलों का गुलदस्ता देते हुए। यह तो सर्वाच्च अवसरवाद की श्रेणी में ही आता है। दिव्या ने लिखा आलाकमान के खिलाफ साजिश करने वाले लोग सबसे पहले कांग्रेस के नए अध्यक्ष को बधाई देने गए हैं।

उल्लेखनीय है कि 25 सितंबर को जयपुर में कांग्रेस आलाकमान की ओर से बुलाई गई विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समर्थक विधायक नहीं पहुंचे थे। धारीवाल,जोशी और राठौड़ विधायकों को लामबंद कर विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी के घर लेकर गए थे । उन्होंने वहां विधायकों से इस्तीफे देने को लेकर एक कागज पर हस्ताक्षर करवाए थे। इस बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में खड़गे और प्रदेश प्रभारी अजय माकन पहुंचे थे। बैठक में सीएम सहित सभी तरह के निर्णय का अधिकार कांग्रेस अध्यक्ष पर छोड़े जाने का प्रस्ताव पारित होना था।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें