रायबरेली: बछरावां विकासखंड की ग्रामसभा जलालपुर मे पूर्व में खलिहान मैं अवैध कब्जे को लेकर तहसील प्रशासन ने आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ लाखों रुपए की नोटिस भेजकर अवैध कब्जा खाली करने की कार्रवाई की गई वहीं राजस्व कर्मियों द्वारा अवैध कब्जे दारो पर दबाव बनाया गया। जिसमें ग्राम सभा जलालपुर के निवासी रज्जन लाल पुत्र स्वर्गीय बाबा दीन तहसील प्रशासन द्वारा 802500 रूपए की नोटिस देने पर किसान को सदमा हो गया

मृतक के परिवारी जनों के अनुसार सज्जन लाल नोटिस को पढ़ते-पढ़ते आखिरी सांस ली है। घरवालों का कहना है कि नोटिस मिलने के उपरांत कई दिनों से चिंतित रहते थे कि कैसे हम इतनी बड़ी रकम जमा करेंगे और जमा करने के बाद हमारा मकान भी गिराया जाएगा और एक माह बाद लड़की की शादी कैसे करेंगे।

इन चिंताओं को लेकर हार्ड अटैक से किसान की मौत हो गई परिवारी जनों का रो रो कर बुरा हाल है कैसे हो की बेटी की शादी और कैसे बचेगा घर किसान के परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ एक साथ टूट पड़ा है अब देखना है कि तहसील प्रशासन इस गरीब किसान को क्या राहत देगा और कैसे इस गरीब किसान की बेटी के हाथ पीले होंगे।









