बाराबंकी : संदिग्ध हालत में रेल पटरी पर मिला युवक का शव

Facebook
X
WhatsApp

बाराबंकी : मसौली सफदरगंज थाना क्षेत्र के करमुल्लापुर के निकट से गुजरी रेलवे लाइन पर रविवार को एक युवक का शव क्षतविक्षत हालत में बरामद हुआ। मृतक थाना क्षेत्र के ग्राम जलालपुर का निवासी हैं। युवक एक मुकदमे के कारण तनाव में रहता था। पुलिस जांच कर रही है।

करमुल्लापुर के ग्रामीणों ने भोर में रेल पटरी पर एक शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। भीड़भाड़ के दौरान मृतक की पहचान जलालपुर निवासी रामतीर्थ के 22 वर्षीय पुत्र दीपांशु के रुप में हुई। परिजनों के मुताबिक, मृतक एक साल पूर्व अपने कुछ साथियों के साथ तीर्थ यात्रा पर गया था।

वहीं पर राजापुर निवासी एक रिश्तेदार की छत से गिरकर मृत्यु हो गई थी। मृतक के परिजनों ने दीपांशु के खिलाफ दर्ज करा दिया था। तब से वह परेशान रहता था। शनिवार को दीपांशु अपने ट्रैक्टर से खेत की जुताई करने गया था। इस दौरान किसी पेड़ से टकरा जाने से ट्रैक्टर की छतरी क्षतिग्रस्त हो गई।

इस पर पिता ने फटकार लगाई थी। इससे गुस्सा होकर पहले दीपांशु बिजली के खंभे पर चढ़ गया था। इसके बाद घर से बिना बताये गायब हो गया था। थाना प्रभारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें