आगरा में हाईवे पर सुबह टैंकर में घुसी बस, दो यात्रियों की मौत, 12 घायल

Facebook
X
WhatsApp

आगरा: आगरा में एत्मादपुर क्षेत्र में हाईवे पर गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। फिरोजाबाद की ओर से आ रही रोडवेज बस आगे चल रहे टैंकर से टकरा गई। दुर्घटना में 2 यात्रियों की मृत्यु हो गई जबकि 12 को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई गई है।

दुर्घटना गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे हुई। फिरोजाबाद की ओर से आ रही कोर्ट डिपो की बस में 30 यात्री सवार थे। इनर रिंग रोड के जीरो पॉइंट के पास आगे चल रहे टैंकर से रोडवेज बस अचानक टकरा गई। टक्कर के बाद चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला , तब तक 2 यात्रियों की मृत्यु हो चुकी थी।

शिव आत्मादपुर रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि दुर्घटना में दो यात्रियों की मृत्यु के साथी 12 यात्री घायल हुए हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर है। अधिकतर यात्रियों को एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। परिजनों को सूचना दी जा रही है।

रिपोर्ट : अनुराग रावत

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें