कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर किया ऐसा ट्वीट, शर्मसार हो गई पार्टी

Facebook
X
WhatsApp

तेलंगाना कांग्रेस नेता रोहिन रेड्डी की एक गलती की वजह से पूरी कांग्रेस पार्टी को शर्मसार होना पड़ा. यह गलती महज एक शब्द की थी लेकिन, इसकी वजह से अन्य पार्टियों के नेताओं को कांग्रेस पर निशाना साधने का मौका मिल गया. दरअसल, उन्होंने अपने एक ट्वीट में ‘भारत जोड़ा यात्रा’ के बजाय ‘भारत तोड़ा यात्रा’ लिख दिया था, जिसे कांग्रेस की तरफ से भी रीट्वीट किया गया.

एक छोटी सी गलती कभी-कभी बहुत महंगी साबित होती है. कांग्रेस के तेलंगाना राज्य सचिव डॉ रोहिन रेड्डी, जो हैदराबाद में भारत जोड़ो यात्रा के कॉर्डिनेटर भी थे उन्होंने यात्रा में भाग लेने के लिए शहर में आए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात के बाद एक ट्वीट किया था. इसमें उनकी एक गलती उनपर औक पार्टी पर भारी पड़ा गई.

गर्व और महान क्षण जब AICC अध्यक्ष खरगे ने हैदराबाद #BharatTodoYatra के लिए मेरी सराहना की. प्रशंसा के टोकन के लिए धन्यवाद सर.” रोहिन रेड्डी ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय और राज्य के ट्विटर हैंडल, राज्य कांग्रेस प्रमुख ए रेवंत रेड्डी और पार्टी महासचिव के सी वेणुगोपाल को टैग करते हुए लिखा. उन्होंने खरगे और अन्य नेताओं के साथ ली गई एक तस्वीर भी पोस्ट की थी.

जाहिर तौर पर इस गलती पर ध्यान दिए बिना तेलंगाना कांग्रेस ने इसे रीट्वीट किया. तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) के नेता कृष्णक मन्ने ने इसे कांग्रेस का सेल्फ गोल बताया. कृष्ण ने इसपर तंज कसते हुए ट्वीट किया कि “राहुल गांधी की यात्रा के कॉर्डिनेटर ने इसे “तोड़ो यात्रा” के रूप में ट्वीट किया और तेलंगाना कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल ने इसे एक रीट्वीट भी किया है. हालांकि, रेड्डी ने इस ट्वीट को हटाकर नया ट्वीट किया है.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें