लखनऊ : प्रोफेसर विनय पाठक के चार समेत करीबियों के नाम आए सामने,जानिए क्या है पूरा मामला ?

Facebook
X
WhatsApp

लखनऊ: रिश्वतखोरी के आरोप में फंसे कानपुर छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर विनय पाठक पर शिकंजा कसता जा रहा है। प्रोफेसर विनय पाठक जहां-जहां भी तैनात रहे हैं, वहां से जुड़े 4 लोगों के नाम और सामने आए हैं जो रिश्वतखोरी के दौरान प्रोफेसर पाठक का सहयोग करते थे।

यूपी एसटीएफ को यह जानकारी प्रोफेसर पाठक के बेहद करीबी अजय जैन से मिली है, बता दे अजय जैन को बीती रात यूपी एसटीएफ ने लखनऊ के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। एसटीएफ की पूछताछ में अजय जैन ने प्रोफेसर विनय पाठक से जुड़े कई राज उगले हैं।

एसटीएफ के एक अधिकारी के मुताबिक यूनिवर्सिटी में वीसी बनवाने का भी खेल प्रोफेसर विनय पाठक करते थे, अब अजय जैन की गिरफ्तारी के बाद भी 4 आरोपियों के नाम सामने आए हैं वीसी की तैनाती में होने वाली डील तय करते थे। एसटीएफ के अधिकारियों के मुताबिक राजनीतिक पहुंच रखने वाले प्रोफेसर विनय पाठक की जड़े बेहद गहरी है।

एसटीएफ को मिली जानकारी के मुताबिक सत्ता में बैठे कई उच्च सफेदपोशों से भी विनय पाठक के संबंध है। बतादे प्रोफेसर विनय पाठक मौजूदा समय में कानपुर छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी के कुलपति है, लेकिन इससे पहले भी वह 5 विश्वविद्यालयों के कुलपति रहे हैं, ऐसे में सभी जगह जांच यूपी एसटीएफ कर रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें