MP आने से पहले राहुल गांधी को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस कर रही है मामले की जांच

Facebook
X
WhatsApp

भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश आने से पहले इंदौर में राहुल गांधी के नाम से धमकी भरी चिट्ठी मिली है. चिट्ठी में राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी दी गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
धमकी भरा पत्र शुक्रवार सुबह एक मिठाई की दुकान के बाहर एक अज्ञात शख्स छोड़ गया था. पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ धारा 507 के तहत मामला दर्ज जांच शुरु कर दी गई है।
आज भारत जोड़ो यात्रा का 72वां दिन है. कांग्रेस की इस यात्रा ने बीते 7 नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश किया था. अभी तक महाराष्ट्र के नांदेड़, हिंगोली, वाशिम और अकोला जिलों की पदयात्रा की जा चुकी है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें