Elon Musk: 1200 कर्मचारियों के सामूहिक इस्तीफे से घबराए एलन मस्क

Facebook
X
WhatsApp

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर खरीदने के बाद एलन मस्क ने पहले सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया और फिर बचे हुए कर्मचारियों के लिए हर दिन 12 घंटे काम करना अनिवार्य कर दिया, जिसके बाद ट्विटर में खलबली मच गई और एक साथ 1200 कर्मचारियों ने ट्विटर से इस्तीफा दे दिया है, जिससे घबराए एलन मस्क ने आनन-फानन कर्मचारियों की बैठक बुलाई है।

इस्तीफे से घबराए एलन मस्क
ट्विटर के सैकड़ों कर्मचारियों के इस्तीफा देने के एक दिन बाद ट्विटर के नये मालिक एलन मस्क ने कर्मचारियों को एक एसओएस भेजा है, जिसमें उन्होंने ट्विटर सॉफ्टवेयर कोड में काम करने वाले सभी इंजीनियरों को बुलाया है। अपने ईमेल में एलन मस्क ने लिखा है कि, ‘जो कोई भी सॉफ्टवेयर का काम करते हों, कृपया आज दोपहर 2 बजे 10वीं मंजिल पर रिपोर्ट करें।’ अपने ईमेल में एलन मस्क ने सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को सैन फ्रांसिस्को आने और व्यक्तिगत रूप से ट्विटर कार्यालय में आने के लिए कहा है। एलन मस्क ने सिर्फ उन्हीं कर्मचारियों को ऑफिस नहीं आने की छूट दी है, जो या तो पारिवारिक इमरजेंसी में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, एलन मस्क ने इंजीनियरों से कहा है कि, उन्होंने पिछले 6 महीने में कोडिंग के दौरान जो भी काम किया है, उसका बुलेट प्वाइंट रिपोर्ट जमा करें। इसके साथ ही उन्होंने कर्मचारियों से अपने काम का 10 स्क्रीनशॉट भी भेजने को कहा है।

एलन मस्क ने अपने मेल में कर्मचारियों को लंबे वक्त तक काम करने या फिर नौकरी से हाथ धोने के बीच में एक ऑप्शन चुनने को कहा था, जिसके बाद कर्मचारियों ने इस्तीफा दे दिया। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कम से कम 1,200 कर्मचारियों ने कल इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद ट्विटर में अफरातफरी का माहौल बन गया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें