कैबिनेट की मंजूरी, आगरा के साथ प्रयागराज व गाजियाबाद में पुलिस भी कमिश्नरेट

Facebook
X
WhatsApp

योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने शुक्रवार को प्रदेश के तीन और जिलों में पुलिस कमिशनर प्रणाली पर मुहर लगा दी है। प्रदेश में अब सात पुलिस कमिश्नरेट वाले जिले हो जाएंगे।

योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने संगमनगरी प्रयागराज, ताज नगरी आगरा के साथ गाजियाबाद में पुलिस कमिश्नरेट की स्थापना की मंजूरी दे दी है। तीन नए कमिश्नरेट में आईजी रैंक का पुलिस कमिश्नर होगा। दो की जगह एक ही एडिशनल पुलिस कमिश्नर डीआईजी रैंक का होगा। एक हेडक्वार्टर डीसीपी एसएसपी रैंक का होगा। कैब‍िनेट बैठक के बाद सीएम योगी अलीगढ़ और फ‍िरोजाबाद दौरे के ल‍िए रवाना हो जाएंगे।
आज सीएम आवास 5 केडी पर सुबह 10 बजे होने वाली कैबिनेट बैठक में नई खेल नीति, उद्योग और परिवहन विभाग समेत कई अहम प्रस्ताव पास हो सकते हैं. इसके अलावा रोडवेज बसों को अमर शहीदों का नाम मिल सकता है. यूपी रोडवेज की बस अड्डे और बस सेवाओं को स्वतंत्रता आंदोलन की घटनाओं और उनके नायकों के नाम से जाना जाएगा. कैबिनेट की बैठक में 23 बस अड्डों को पीपीपी मोड पर विकसित करने का भी प्रस्ताव रखा जा सकता है।

अधिकारियों में भी फेरबदल को लेकर अटकलें लगना तेज
बीते दिनों 2017 बैच के 14 युवा आइपीएस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट की थी। बीते दिनों ही पीपीएस संवर्ग के 30 अधिकारी पदोन्नति पाकर आइपीएस बने हैं। माना जा रहा है कि तीन नई पुलिस कमिश्नरेट के गठन के बाद इनमें से कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। प्रतीक्षारत अधिकारियों को भी तैनाती के साथ जोन व रेंज में तैनात अधिकारियों में भी फेरबदल को लेकर अटकलें लगना शुरू हो गई हैं। कैबिनेट बैठक में खेल नीति पर भी मुहर लग सकती है। चिकित्सा शिक्षा, परिवहन, लोक निर्माण समेत कुछ अन्य विभागों के प्रस्तावों को भी मंजूरी दी जा सकती है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें