पूर्व कांग्रेस विधायक आसिफ खान गिरफ्तार, दिल्ली ASI को दी थी धमकी

Facebook
X
WhatsApp

दिल्ली के शाहीनबाग से कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक आसिफ खान को गिरफ़्तार कर लिया गया है. विधायक पर दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर को धमकी देने का इल्ज़ाम है. बता दें कि एक वीडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर से विवादों में घिर गए थे आसिफ खान. आसिफ ने एक सब इंस्पेक्टर को न सिर्फ भद्दी-भद्दी गालियां दीं, बल्कि आसिफ के साथियों ने पुलिसवाले के साथ हाथापाई और धक्कामुक्की भी की. ये वीडियो शुक्रवार का बताया जा रहा है जब MCD चुनाव प्रचार के दौरान जनसभा में कांग्रेस नेता आसिफ खान ने पुलिसकर्मी को सबक सिखाने की धमकी दी. आसिफ खान की बदतमीजी का ये वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ नज़र आ रहा है कि कांग्रेस नेता आसिफ मोहम्मद खान पुलिसकर्मियों को लाउडस्पीकर के जरिए धमका रहे हैं और उनके लोग पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि एसआई अक्षय ने जब आसिफ को चुनाव आयोग की अनुमति के बारे में पूछा तो आसिफ आक्रामक हो गए और उनके साथ अभद्रता करने लगे। आसिफ ने उन्हें गालियां दीं और उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। इस संबंध में आसिफ ने शिकायत दी थी, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें