महाराष्ट्र: मुंबई हमले की बरसी आज: भुलाया नहीं जा सकता 26/11 का वह काला दिन

Facebook
X
WhatsApp

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले की शनिवार को 14वीं बरसी है। इस आतंकी हमले में आतंकियों ने 160 से ज्यादा लोगों की जान ले ली थी। इस बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुंबई हमलों के पीड़ितों को याद किया। उन्होंने कहा कि 26/11 की बरसी पर देश उन सभी को कृतज्ञता के साथ याद कर रहा है, जिन्हें हमने खोया। हम उनके प्रियजनों और परिवारों के दर्द को साझा करते हैं। राष्ट्र उन सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि देता है, जिन्होंने कर्तव्य के पालन में बहादुरी से लड़ाई लड़ी और सर्वोच्च बलिदान दिया।

डिप्टी सीएम ने दी श्रद्धांजलि
इससे पहले एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने मुंबई आतंकी हमले की 14वीं बरसी पर मुंबई में तुकाराम ओंबले स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की. गेटवे ऑफ इंडिया और ताज होटल के बाहर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हुए. 2008 में लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादियों (एलईटी) ने 12 समन्वित गोलीबारी और बमबारी हमलों को अंजाम दिया, जिसमें कम से कम 166 लोग मारे गए और 300 घायल हुए थे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें