हरदोई के लोनार इलाके में डंपर और बोलेरो की भिड़ंत हो गई। जिसमें ड्राइवर सहित दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। साथ ही आधा दर्जन श्रद्धालु गंभीर घायल हुए है। यह हादसा गंगा स्नान कर वापस लौटते समय हुआ।
आपको बता दे की लोनार के सवायजपुर में डंपर ने बोलेरो में टक्कर मार दी। जिससे ड्राइवर करन की मौके पर मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन घायल श्रद्धालुओं को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां इलाज के दौरान दृगपाल की मौत हो गई। जिसमें करीब आधा दर्जन श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बनी है। जिससे परिजनों सहित अन्य ग्रामीणों में कोहराम मच गया है।
कोतवाल विनोद कुमार यादव ने बताया कि मिट्टी का डंपर गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए मिट्टी लेकर जा रहा था। जिसमें बोलेरो की टक्कर होने से ड्राइवर करन की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल दृगपाल की इलाज के दौरान मौत हुई है और महेश, अनिल, सुशील, हरमंत घायल हुए है।
एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि डंपर और बोलेरो की भिड़ंत से दो की मौत हुई है। जिनके शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।









