Kanpur Dehat: पुलिस की पिटाई से व्यापारी की मौत, एक एसओ समेत 11 पुलिस कर्मी निलंबित

Facebook
X
WhatsApp

Kanpur Dehat: रनियां थाना में पुलिस कस्टडी में व्यापारी की मौत मामले में शिवली कोतवाल, रनियां थानाध्यक्ष और स्वाट टीम प्रभारी समेत 9 पुलिस कर्मियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 5 पुलिस वाले नामजद किए गए हैं। वहीं, (Kanpur Dehat) जिला अस्पताल के अज्ञात डॉक्टर को भी आरोपी बनाया गया है। इसके बाद परिजनों के मांग पर जिला प्रशासन ने शव पोस्टमार्टम के लिए कानपुर भेजा है। कानपुर देहात (Kanpur Dehat) रनियां थाना में व्यापारी बलवंत (27) को कस्टडी में लेकर पूछताछ करने के दौरान मौत होने पर हड़कंप मच गया। जिस थाने में साहब का हुकुम चलता था, वहां वह कुछ ही देर में हत्या के आरोप में मुल्जिम बन गए। इसके बाद वह मोबाइल बंद करके फरार हो गए।

जानकारी पर परिजन रनियां चौकी पहुंचे पर पुलिस ने उन्हें भगा दिया। देर रात बलवंत की मौत हो गई। मंगलवार सुबह मौत की सूचना पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। (Kanpur Dehat) रनियां थाने की पुलिस पर लाठी डंडों से पीटकर बलवंत की हत्या करने का आरोप लगाया। दो घंटे तक चले बवाल के बाद बलवंत के चाचा अंगद सिंह की तहरीर पर पांच पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए कानपुर भेजा जा सका।

j 40
Kanpur Dehat

पुलिस के अनुसार तबीयत बिगड़ने से मौत

पूछताछ के दौरान सीने में दर्द उठने से बलवंत की तबीयत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल जे जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मामले में पांच पुलिसकर्मी समेत सात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। नौ पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है। एएसपी घनश्याम चौरसिया को मामले की जांच सौंपी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। – सुनीति एसपी कानपुर देहात

एक डॉक्टर सहित 7 पर रिपोर्ट

शिवली थाना एसओ राजेश कुमार सिंह, रनियां थाना एसओ शिव प्रकाश सिंह, मैथा चौकी प्रभारी ज्ञान प्रकाश पांडेय, एसओजी टीम प्रभारी प्रशांत गौतम, एसओजी सिपाही महेश गुप्ता, एक अज्ञात और (Kanpur Dehat) जिला अस्पताल अकबरपुर के ड्यूटी डॉक्टर के खिलाफ एक राय होकर हत्या करने, गालीगलौच व धमकी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई।

एक एसओ समेत 11 पुलिस कर्मी निलंबित

एसओ शिवली राजेश कुमार सिंह, एसओ रनियां शिव प्रकाश सिंह, एसओजी प्रभारी प्रशांत गौतम, एसओजी सिपाही जय कुमार व महेश गुप्ता, एसओजी हेड कांस्टेबल सोनू यादव, एसओजी हेड कांस्टेबल अनूप कुमार, एसओजी हेड कांस्टेबल दुर्गेश कुमार, मैथा चौकी प्रभारी ज्ञान प्रकाश पांडेय, शिवली थाने में तैनात दरोगा संपत सिंह व थाना शिवली में तैनात हेड कांस्टेबल विनोद कुमार को निलंबित किया गया है।

https://youtu.be/p3k2D9Xo610

ये भी पढ़े- http://india24x7livetv.com/firozabad-accident-bus/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें